• Sat. Mar 7th, 2026

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प शांति बोर्ड की बैठक की करेंगे अध्यक्षता

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प शांति बोर्ड की बैठक की करेंगे अध्यक्षता
trump,america,shantiboardअमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प शांति बोर्ड की बैठक की करेंगे अध्यक्षता
अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प आज शांति बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। राष्ट्रपति ट्रम्प बैठक में शामिल 20 सदस्य देशों द्वारा गाजा के लिए दिए गए 5 अरब डॉलर के वित्तीय सहायता की घोषणा भी करेंगे। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने संवाददाताओं से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शांति बोर्ड की बैठक में इस्राइल और हमास के बीच जारी युद्ध के दौरान गाजा में शांति बनाए रखने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। ट्रम्प की घोषणाओं में गाजा में पुनर्निर्माण के प्रयास और गाजावासियों की सुरक्षा के लिए वहां इंटरनेशनल स्टेबलाइजेशन फोर्स तथा स्थानीय पुलिस के हजारों कर्मियों की तैनाती शामिल हैं।

ईरान के साथ परमाणु समझौते पर कैरोलिन लीविट ने कहा कि ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई से पहले राष्ट्रपति ट्रम्प इस मुद्दे को बातचीत के माध्यम से सुलझाना चाहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के लिए अमरीका के साथ समझौता करना उसके लिए लाभदायक होगा।
===========================================================Courtesy===================================
अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प शांति बोर्ड की बैठक की करेंगे अध्यक्षता
trump,america,shantiboard

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *