आईसीसी पुरुष टी20 क्रिकेट विश्व कप में भारत ने ग्रुप ए के अंतिम मैच में नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया
shivamdubey,ICCCricketT20worldcup,cricket,BCCI,twenty-twenty,T-20,IndiaVsneatherlandआईसीसी पुरुष टी20 क्रिकेट विश्व कप में भारत ने ग्रुप ए के अंतिम मैच में नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया
आईसीसी पुरुष टी20 क्रिकेट विश्व कप में, मौजूदा चैंपियन भारत ने कल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ग्रुप ए के अंतिम मैच में नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए, भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 193 रन बनाए। शिवम दुबे ने 31 गेंदों पर सर्वाधिक 66 रन की पारी खेली।
194 रन के लक्ष्य के जवाब में, नीदरलैंड्स 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन ही बना सका। भारत के लिए वरुण चक्रवर्ती ने तीन और शिवम दुबे ने दो विकेट लिए। हरफनमौला शिवम दुबे को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
भारत का अगला मुकाबला रविवार को अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका से होगा। यह सुपर-8 में भारत का पहला मैच होगा।
कोलंबो में ग्रुप ए के एक अन्य मैच में, पाकिस्तान ने नामीबिया को 102 रन से हराकर सुपर-8 में अंतिम स्थान हासिल किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, पाकिस्तान ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 199 रन बनाए। जवाब में नामीबिया की पूरी टीम 17 ओवर और तीन गेंद में 97 रन पर सिमट गई।
वहीं, नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप डी के आखिरी मैच में संयुक्त अरब अमीरात को छह विकेट से हराकर सुपर-8 में जगह बनाई। दक्षिण अफ्रीका ने 13 ओवर और दो गेंद में चार विकेट पर 123 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 122 रन बनाए थे।
आज सुबह 11 बजे कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्ट इंडीज और इटली आमने-सामने होंगे, जबकि श्रीलंका का मुकाबला दोपहर 3 बजे कोलंबो में जिम्बाब्वे से होगा। वहीं, चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7 बजे अफगानिस्तान का सामना कनाडा से होगा।
==================================================Courtesy==========================================
आईसीसी पुरुष टी20 क्रिकेट विश्व कप में भारत ने ग्रुप ए के अंतिम मैच में नीदरलैंड्स को 17 रन से हराया
shivamdubey,ICCCricketT20worldcup,cricket,BCCI,twenty-twenty,T-20,IndiaVsneatherland
