छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर महाराष्ट्र में उत्सव का माहौल, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जन्मोत्सव में लिया हिस्सा
chatrapatishivajimaharajjayantiछत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर महाराष्ट्र में उत्सव का माहौल, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जन्मोत्सव में लिया हिस्सा
महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मराठा योद्धा की जन्मभूमि शिवनेरी किले में आयोजित जन्मोत्सव में भाग लिया। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार भी इस अवसर पर उपस्थित थे। श्री फडणवीस ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने एक ऐसे साम्राज्य की स्थापना की जहाँ सभी का सम्मान किया जाता था। उन्होंने जल और वन प्रबंधन, कर प्रणाली के सरलीकरण और नौसेना एवं समुद्री किलों के निर्माण में छत्रपति शिवाजी महाराज द्वारा किए गए कार्यों को रेखांकित किया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि पुणे जिले के सभी किले अब अतिक्रमण मुक्त हैं।
=====================================================Courtesy=====================================
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर महाराष्ट्र में उत्सव का माहौल, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जन्मोत्सव में लिया हिस्सा
chatrapatishivajimaharajjayanti
