• Sat. Mar 7th, 2026

गृह मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में साइबर धोखाधड़ी से निपटने पर राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे

गृह मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में साइबर धोखाधड़ी से निपटने पर राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे
amitshah,cyberfraudगृह मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में साइबर धोखाधड़ी से निपटने पर राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में साइबर धोखाधड़ी से निपटने और इसके तंत्र को ध्वस्त करने के विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में मुख्य भाषण देंगे। इस अवसर पर वे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की नई साइबर अपराध शाखा का भी उद्घाटन करेंगे। साथ ही, गृह मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र के राज्य डैशबोर्ड का भी शुभारंभ करेंगे।

गृह मंत्रालय के अनुसार, सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य भारत में साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते दायरे, रुझानों और बदलते स्वरूप को लेकर साझा समझ विकसित करना है।

इस दो दिवसीय सम्मेलन में केंद्रीय और राज्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों, दूरसंचार विभाग, वित्तीय सेवा विभाग और भारतीय रिजर्व बैंक के वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ भाग लेंगे।
================================================Courtesy==============================
गृह मंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली में साइबर धोखाधड़ी से निपटने पर राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे
amitshah,cyberfraud

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *