महाराष्ट्र जिला परिषद चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने जीत दर्ज की
devendrafadnabis,maharashtra,mahayuti,BJPमहाराष्ट्र जिला परिषद चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने जीत दर्ज की
महाराष्ट्र जिला परिषद चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की है। राज्य चुनाव आयोग द्वारा कल घोषित परिणामों के अनुसार, महायुति ने 731 में से 552 सीटों पर जीत दर्ज की। सत्तारूढ़ गठबंधन में भारतीय जनता पार्टी 225 सीटों के साथ शीर्ष पर रही। इसके बाद अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने 165 सीटें और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 162 सीटें जीतीं।
विपक्षी महा विकास अघाड़ी में कांग्रेस ने 55 सीटें, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना को 43 सीटें और शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी को 26 सीटें मिलीं। शेष सीटें निर्दलीय और छोटे दलों के खाते में गईं। भारतीय जनता पार्टी सिंधुदुर्ग, सतारा और लातूर सहित कई जिलों में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने पुणे जिला परिषद में बढत बनाई। कल 12 जिला परिषदों के लिए मतगणना हुई, जबकि 125 पंचायत समितियों के परिणाम भी घोषित किए गए।
===============================================Courtesy============================================
महाराष्ट्र जिला परिषद चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन ने जीत दर्ज की
devendrafadnabis,maharashtra,mahayuti,BJP
