प्रधानमंत्री मोदी कल सुबह 10 बजे ‘परीक्षा पे चर्चा’ में देश भर के विद्यार्थियों से करेंगे बातचीत
narendramodi,parikshapecharchaप्रधानमंत्री मोदी कल सुबह 10 बजे ‘परीक्षा पे चर्चा’ में देश भर के विद्यार्थियों से करेंगे बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल सुबह 10 बजे ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 9वें संस्करण में देश भर के विद्यार्थियों से बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य परीक्षा के तनाव पर चर्चा करना और परीक्षाओं को एक उत्सव तथा जीवन के एक ज़रूरी हिस्से के तौर पर मनाना है। इस साल परस्पर संवादात्मक सत्र देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास पर ‘एग्जाम वॉरियर्स’ के साथ होंगे। शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि माईगॉव पोर्टल के ज़रिए इस कार्यक्रम के लिए चार करोड़ पचास लाख से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने पंजीकरण कराया है।
यह कार्यक्रम दूरदर्शन, प्रधानमंत्री के यूट्यूब चैनल और शिक्षा मंत्रालय के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइवटेलीकास्ट किया जाएगा। इसे वेव्स ओटीटी, अमेजॉन प्राइम वीडियो, जियो, जी5, सोनी लिव और स्पॉटीफाइ सहित कई ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी सजीव प्रसारण किया जाएगा। प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार आत्मविश्वास, सकारात्मकता और संपूर्ण कल्याण को बढ़ावा देकर विद्यार्थियों के परीक्षा के अनुभव को नया रूप देना है। यह पहल हर साल विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की बढ़ती भागीदारी के साथ एक राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन बन गई है।
===================================================Courtesy===========================================
प्रधानमंत्री मोदी कल सुबह 10 बजे ‘परीक्षा पे चर्चा’ में देश भर के विद्यार्थियों से करेंगे बातचीत
narendramodi,parikshapecharcha
