• Sat. Mar 7th, 2026

विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका में महत्वपूर्ण खनिज मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में आपूर्ति श्रृंखला को जोखिमरहित करने पर जोर दिया

विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका में महत्वपूर्ण खनिज मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में आपूर्ति श्रृंखला को जोखिमरहित करने पर जोर दिया
SJAishankar,rareearthminralsविदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका में महत्वपूर्ण खनिज मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में आपूर्ति श्रृंखला को जोखिमरहित करने पर जोर दिया
विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर ने दुर्लभ खनिजों से संबंधित चुनौतियों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से आपूर्ति श्रृंखला को जोखिमरहित करने के महत्व पर जोर दिया है। कल रात वाशिंगटन डीसी में अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो द्वारा आयोजित पहले महत्वपूर्ण खनिज मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए, डॉ. जयशंकर ने दुर्लभ खनिजों पर फोर्ज पहल के लिए भारत का समर्थन भी व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्‍ट में यह जानकारी दी।

इससे पहले, अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दुर्लभ खनिजों के माध्यम से आर्थिक सुरक्षा के महत्व और सहयोगियों के लिए न केवल अतीत की गलतियों को सुधारने के लिए बल्कि आपूर्ति श्रृंखलाओं में विविधता और वहनीयता सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक प्रतिभा और नवाचार को एकजुट करने की आवश्यकता का उल्‍लेख किया था।

मंत्रिस्तरीय बैठक शुरू होने से पहले डॉ. जयशंकर ने कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद और सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन सहित कई नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने नीदरलैंड, इटली, मलेशिया, बहरीन, मंगोलिया, पोलैंड, रोमानिया, इज़राइल और उज़्बेकिस्तान के विदेशमंत्रियों के साथ भी बातचीत की।
===================================================Courtesy========================================
विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका में महत्वपूर्ण खनिज मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में आपूर्ति श्रृंखला को जोखिमरहित करने पर जोर दिया
SJAishankar,rareearthminrals

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *