भारत वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए पूरी तरह से तैयार है: प्रधानमंत्री मोदी
narendramodiभारत वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए पूरी तरह से तैयार है: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वास व्यक्त किया है कि भारत वैश्विक मंच पर मुकाबले के लिए पूरी तरह तैयार है और आत्मविश्वास तथा निर्णायक नीतिगत सुधारों के साथ तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार सुधार, निष्पादन और रूपांतरण के द्रृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ रही है और देश रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार हो गया है। वे राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे रहे थे।
प्रधानमंत्री मोदी ने यूरोपीय संघ और अमरीका सहित कई देशों के साथ हुए व्यापार समझौते पर कहा कि भारत ने नौ देशों के साथ व्यापार समझौतों को अंतिम रूप दे दिया है और हाल में यूरोपीय संघ के 27 देशों के साथ सबसे बड़े सौदे पूरे किए है। उन्होंने कहा कि देश ने एक मजबूत विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करके अपने उद्यमियों को सहयोग कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया आशा भरी नजरों से भारत की ओर देख रही है क्योंकि देश के पास बहुत बड़ी संख्या में युवा प्रतिभा मौजूद है। उन्होंने कहा कि दुनिया तेजी से एक नई वैश्विक व्यवस्था की ओर बढ़ रही है और भारत कई देशों के लिए एक भरोसेमंद भागीदार के रूप में उभरा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद के संयुक्त सत्र में अपने संबोधन के दौरान विकसित भारत की ओर देश की यात्रा में पिछले एक साल में तेजी से हुई प्रगति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में देश का विकास दर बहुत ज्यादा है और महंगाई कम है, जो भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती को दिखाता है। पिछली यूपीए सरकार आलोचना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले अर्थव्यवस्था नाजुक पांच देशों की श्रेणी में थी, जो अब तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में उनके कार्यकाल के दौरान विजन और दृढ़ संकल्प की कमी थी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 28 जनवरी को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित किया था, जिसके अभिभाषण पर चर्चा में भाग लेते हुए भारतीय जनता पार्टी की माया नारोलिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में लगातार आगे बढ रहा है। उन्होंने कहा कि आज स्वास्थ्य सेवाएं एक लाख से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से देश के गांवों तक पहुंच चुकी हैं। किसानों को सरकार की मुख्य प्राथमिकता बताते हुए माया नारोलिया ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत लगभग चार लाख करोड रुपये किसानों के बैंक खातों में सीधे जमा किये गये हैं। उन्होंने कहा कि भारत का अनाज उत्पादन तीन सौ तीस मिलियन टन से ऊपर जा चुका है। देश विश्व में चावल का सबसे बड़ा उत्पादनकर्ता बन चुका है।
आम आदमी पार्टी के संदीप कुमार पाठक ने आरोप लगाया कि देश में सभी संस्थानों का दुरुपयोग किया जा रहा है। तेलुगु देशम पार्टी के के. आर. सुरेश ने कहा कि वस्तु और सेवाकर में किये गये सुधार सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि निर्धनता से चौबीस करोड़ से अधिक नागरिकों को उबारना और जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल से जल की आपूर्ति प्रदान किया जाना सराहनीय है। अन्य राजनीतिक दलों के सदस्यों ने भी चर्चा में भागीदारी की।
=================================================Courtesy===============================================
भारत वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए पूरी तरह से तैयार है: प्रधानमंत्री मोदी
narendramodi
