• Sat. Mar 7th, 2026

भाजपा ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर सिख समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाया

भाजपा ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर सिख समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाया
rahulgandhi,ravneetsinghbittuभाजपा ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर सिख समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाया
भारतीय जनता पार्टी ने आज विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर सिख समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाया। नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पार्टी नेता और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि गांधी ने आज संसद भवन परिसर में भाजपा सांसद सरदार रवनीत सिंह बिट्टू के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की।

भाजपा सांसद सरदार रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि बिना किसी आधार के बिट्टू के खिलाफ ऐसे शब्दों का प्रयोग पूरे सिख समुदाय का अपमान है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने दावा किया कि वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता द्वारा इस्तेमाल किया गया शब्द देशद्रोह करने वाले व्यक्ति को इंगित करता है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि सिख धर्म के मूलभूत सिद्धांत मानवता, करुणा और मानवीय मूल्यों की रक्षा में दृढ़ हैं, जो राष्ट्र को प्रेरित करते रहते हैं। केंद्रीय मंत्री पुरी ने कांग्रेस पार्टी पर संसद के कामकाज में बाधा डालने का भी आरोप लगाया।
====================================================Courtesy=========================================================
भाजपा ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर सिख समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाया
rahulgandhi,ravneetsinghbittu

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *