प्रधानमंत्री मोदी 7 और 8 जनवरी को मलेशिया की सरकारी यात्रा पर रहेंगे
narendramodi,malesiyaप्रधानमंत्री मोदी 7 और 8 जनवरी को मलेशिया की सरकारी यात्रा पर रहेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने की 7 और 8 तारीख को मलेशिया की सरकारी यात्रा पर रहेंगे। यह यात्रा मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर हो रही है। यह उनकी मलेशिया की तीसरी यात्रा होगी। अगस्त 2024 में भारत-मलेशिया द्विपक्षीय संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा मिलने के बाद यह उनकी पहली यात्रा है।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान प्रधानमंत्री मलेशिया के प्रधानमंत्री के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी भारतीय समुदाय के सदस्यों और उद्योग तथा व्यापार जगत के प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे। इस यात्रा के साथ ही 10वां भारत-मलेशिया सीईओ फोरम भी आयोजित होगा।
भारत और मलेशिया के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित दीर्घकालिक मित्रता हैं। मलेशिया में 29 लाख से अधिक भारतवंशी रहते हैं।
भारत-मलेशिया संबंध बहु-आयामी और विकसित हो रहे हैं। यह यात्रा दोनों नेताओं के लिए द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करने का अवसर प्रदान करेगी। इनमें व्यापार और निवेश, रक्षा, सुरक्षा और समुद्री सहयोग, डिजिटल तथा वित्तीय प्रौद्योगिकी, ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और संस्कृति शामिल हैं।
================================================Courtesy================================================
प्रधानमंत्री मोदी 7 और 8 जनवरी को मलेशिया की सरकारी यात्रा पर रहेंगे
narendramodi,malesiya
