ब्रिक्स औद्योगिक दक्षता केंद्र में शामिल हुआ भारत
BRICSब्रिक्स औद्योगिक दक्षता केंद्र में शामिल हुआ भारत
भारत ब्रिक्स देशों में विनिर्माण कंपनियों और सूक्ष्म, लघु तथा मध्यम उद्यमों को एकीकृत सहायता सेवाएं प्रदान करने के लिए ब्रिक्स औद्योगिक दक्षता केंद्र (बी.सी.आई.सी.) में शामिल हो गया है। इसकी घोषणा नई दिल्ली में उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में की गई।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद- (एन.पी.सी.) को ब्रिक्स औद्योगिक दक्षता केंद्र के रूप में नामित किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि एन.पी.सी.- बी.सी.आई.सी. के साथ देश की सहभागिता का नेतृत्व करेगा और क्षमता निर्माण, उत्पादकता वृद्धि और उन्नत विनिर्माण पद्धतियों को अपनाने में योगदान देगा। संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन के साथ साझेदारी में शुरू किए गए बी.सी.आई.सी. का उद्देश्य ब्रिक्स अर्थव्यवस्थाओं और उससे परे औद्योगिक नवाचार, आधुनिकीकरण और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है।
=====================================================Courtesy=============================
ब्रिक्स औद्योगिक दक्षता केंद्र में शामिल हुआ भारत
BRICS
