• Sat. Mar 7th, 2026

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने राजघाट में महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने राजघाट में महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की
mahatmagandhishaheeddiwas,rajghatराष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने राजघाट में महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की
राष्‍ट्र आज महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि और शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। नई दिल्ली के राजघाट स्थित गांधी समाधि पर सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राजघाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महात्मा गांधी के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रतिवर्ष 30 जनवरी को पूरा देश महात्मा गांधी के जीवन और विरासत को याद करता है, जो देश के स्वतंत्रता संग्राम के मार्गदर्शक थे।

इस दिन को शहीद दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इसका उद्देश्‍य भारत की स्वतंत्रता और एकता के लिए प्राणों की आहुति देने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि देना है।
===================================================Courtesy=========================================
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने राजघाट में महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की
mahatmagandhishaheeddiwas,rajghat

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *