• Sat. Mar 7th, 2026

क्यूबा को तेल देने वाले देशों से आयात पर शुल्क: अमेरिकी राष्ट्रपति ने कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए

क्यूबा को तेल देने वाले देशों से आयात पर शुल्क: अमेरिकी राष्ट्रपति ने कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए
trumpक्यूबा को तेल देने वाले देशों से आयात पर शुल्क: अमेरिकी राष्ट्रपति ने कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए
अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने क्‍यूबा को तेल देने या बेचने वाले देशों से आने वाली किसी भी वस्‍तु पर शुल्‍क लगाने संबंधी एक कार्यकारी आदेश पर हस्‍ताक्षर किया है। व्‍हाइट हाउस द्वारा कल जारी आदेश के अनुसार क्‍यूबा को कोई भी तेल देने तथा प्रत्‍यक्ष या अप्रत्‍यक्ष रूप से बेचने वाले देशों के उत्‍पादों के आयात पर अतिरिक्‍त अनुमानित मूल्य शुल्क लगाया जाएगा। इस बढ़ते दबाव के बीच, मैक्सिको ने क्यूबा को तेल की आपूर्ति अस्थायी रूप से निलंबित कर दी है। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने कहा कि यह कदम एक संप्रभु फैसला था और अमरीका के दबाव का नतीजा नहीं था। इस निलंबन का क्यूबा की ऊर्जा सुरक्षा पर काफी असर पड़ेगा। ट्रंप मेक्सिको पर क्यूबा सरकार से दूरी बनाने के लिए दबाव डाल रहे हैं।
===================================================Courtesy=====================================================
क्यूबा को तेल देने वाले देशों से आयात पर शुल्क: अमेरिकी राष्ट्रपति ने कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए
trump

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *