• Sat. Mar 7th, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता, मदर ऑफ ऑल डील्‍स

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता, मदर ऑफ ऑल डील्‍स
narendramodi,europianunion,bharatEUFTAप्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता, मदर ऑफ ऑल डील्‍स
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते को सबसे महत्‍वपूर्ण मदर ऑफ ऑल डील्‍स समझौता बताते हुए इसे विश्‍व की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच तालमेल का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है। उन्होंने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता, भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौते का पूरक है और इससे विनिर्माण और सेवा क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री ने आज वर्चुअल माध्यम से आयोजित भारत ऊर्जा सप्ताह के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक समझौता, देश की 140 करोड़ जनता और यूरोपीय संघ के लाखों लोगों के लिए महत्वपूर्ण अवसर प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा कि ये दोनों क्षेत्र वैश्विक सकल घरेलू उत्‍पाद-जीडीपी का 25 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार का एक तिहाई हिस्सा हैं। श्री मोदी ने कहा कि आर्थिक पहलुओं से अलग यह समझौता लोकतंत्र और विधि के शासन के प्रति साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

भारत को विश्व की सबसे तेजी से विकसित हो रही प्रमुख अर्थव्यवस्था बताते हुए श्री मोदी ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र के लिए भारत अवसरों का भंडार है और यह वैश्विक स्तर पर पेट्रोलियम उत्पादों के शीर्ष पांच निर्यातकों में से एक है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ऊर्जा सप्ताह, ऊर्जा क्षेत्र में संवाद और कार्रवाई के लिए एक वैश्विक मंच के रूप में तेजी से उभरा है और यह देश के ऊर्जा क्षेत्र का पता लगाने का एक मंच है और विश्‍व के संभावित निवेशकों को आकर्षित करता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि शोधन क्षमता के मामले में भारत वर्तमान में विश्व में दूसरे स्थान पर है और जल्द ही विश्व में पहले स्थान पर होगा। उन्होंने कहा कि देश की वर्तमान शोधन क्षमता लगभग 260 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष है और इसे बढ़ाकर 300 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष करने के लिए सक्रिय रूप से काम किया जा रहा है।
=======================================================Courtesy==========================================
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता, मदर ऑफ ऑल डील्‍स
narendramodi,europianunion,bharatEUFTA

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *