• Sat. Mar 7th, 2026

मुक्त व्यापार समझौते को भारत और यूरोपीय संघ ने दिया अंतिम रूप

मुक्त व्यापार समझौते को भारत और यूरोपीय संघ ने दिया अंतिम रूप
bharat,europianunion,bharatEUFTAमुक्त व्यापार समझौते को भारत और यूरोपीय संघ ने दिया अंतिम रूप
भारत और यूरोपीय संघ ने आज मुक्त व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंतोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लायन के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। भारत और यूरोपीय संघ ने आज व्यापार, सुरक्षा, रक्षा साझेदारी, आवाजाही, आपदा जोखिम प्रबंधन और हरित हाइड्रोजन सहित सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के संबंध मजबूत हुए हैं और नए मुकाम पर पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ एक व्यापार समझौता नहीं, बल्कि साझा समृद्धि का एक नया खाका है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत ने आज 27 देशों वाले यूरोपीय संघ के साथ अपना सबसे बड़ा मुक्त व्यापार समझौता किया है। उन्होंने कहा कि इससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा, नई नवाचार साझेदारियां बनेंगी और वैश्विक स्तर पर आपूर्ति श्रृंखलाएं मजबूत होंगी।

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लायन ने इस समझौते को मदर ऑफ ऑल डील्‍स बताया।
मुक्त व्यापार समझौते के समापन के बाद यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंतोनियो कोस्टा ने इसे एक ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ और भारत, एक नया अध्याय शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ और भारत को साझा समृद्धि और सुरक्षा की दिशा में मिलकर काम करना चाहिए।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लायन ने असाधारण आतिथ्य सत्कार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्‍होंने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि होना उनके लिए सम्मान की बात है। सुश्री उर्सुला फॉन डेर लायन ने कहा कि भारत ने प्रगति की है और यूरोप इससे बहुत खुश है। उन्होंने कहा कि भारत की सफलता से विश्व, अधिक स्थिर, समृद्ध और सुरक्षित बनता है।

यूरोपीय संघ, वस्तुओं के मामले में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। वित्त वर्ष 2024-25 में यूरोपीय संघ के साथ भारत का कुल वस्तु व्यापार लगभग 136 अरब डॉलर का था, जिसमें निर्यात लगभग 76 अरब डॉलर और आयात 60 अरब डॉलर था।
==============================================================Courtesy================================
मुक्त व्यापार समझौते को भारत और यूरोपीय संघ ने दिया अंतिम रूप
bharat,europianunion,bharatEUFTA

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *