प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष से की बातचीत
narendramodi,europianunionप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष से की बातचीत
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नई दिल्ली में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंतोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लायन के साथ वार्ता कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है।
भारत और यूरोपीय संघ 2004 से रणनीतिक साझेदार हैं। 15वां भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन 15 जुलाई 2020 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया गया था। भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता प्रधानमंत्री और यूरोपीय संघ तथा यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष करते हैं।
भारत और यूरोपीय संघ के बीच द्विपक्षीय संबंध कई क्षेत्रों में विस्तारित और गहन हुए हैं, विशेष रूप से पिछले वर्ष फरवरी में यूरोपीय संघ के आयुक्तों के ऐतिहासिक भारत दौरे के बाद। कल 77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में यूरोपीय संघ के नेताओं की भागीदारी और 16वें भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन से भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी और मजबूत होगी।
==================================================Courtesy====================================================
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष और यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष से की बातचीत
narendramodi,europianunion
