भारत पहुंचे यूरोपीय संघ के व्यापार आयुक्त मारोश शेफकोविच ने पीयूष गोयल से की बैठक
piyushgoyal,EUभारत पहुंचे यूरोपीय संघ के व्यापार आयुक्त मारोश शेफकोविच ने पीयूष गोयल से की बैठक
भारत पहुंचने के बाद आज यूरोपीय संघ के व्यापार आयुक्त मारोश शेफकोविच ने केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकत की और कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते की वार्ताएं निष्कर्ष के करीब पहुंच रही हैं।यह मुलाकात मंगलवाल को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी मेजबानी में भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन से पहले हुई है।
श्री गोयल के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए श्री शेफकोविच ने कहा कि पिछले एक साल की गहन व्यापारिक गतिविधियां इसकी अहमियत को दर्शाती है। श्री गोयल ने कहा कि पिछले एक साल में भारत और यूरोपीय संघ तथा उनकी टीमों के बीच निरंतर और रचनात्मक संवाद से दोनों देश सार्थक नतीजों के करीब आए हैं।
शिखर सम्मेलन में, नेताओं द्वारा एक संयुक्त यूरोपीय संघ-भारत व्यापक रणनीतिक एजेंडा अपनाए जाने की संभावना है, जिसका उद्देश्य रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना और सहयोग को बढ़ाना है, ताकि जो देश और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित की जा सके।
इस बीच, यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा ने एक बयान में कहा कि भारत, यूरोपीय संघ के लिए एक महत्वपूर्ण भागीदार है और दोनों देश नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की रक्षा करने की क्षमता और जिम्मेदारी साझा करते हैं।
=================================================Courtesy=============================================
भारत पहुंचे यूरोपीय संघ के व्यापार आयुक्त मारोश शेफकोविच ने पीयूष गोयल से की बैठक
piyushgoyal,EU
