यूरोपीय परिषद और आयोग के अध्यक्षों का नई दिल्ली में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ औपचारिक स्वागत
EUयूरोपीय परिषद और आयोग के अध्यक्षों का नई दिल्ली में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ औपचारिक स्वागत
यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लायन का आज नई दिल्ली हवाई अड्डे पर गार्ड ऑफ ऑनर देकर उनका औपचारिक स्वागत किया गया। दोनों नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत की राजकीय यात्रा पर आए हैं।
श्री कोस्टा और सुश्री फॉन डेर लायन कल कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाले 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा आज नई दिल्ली पहुंचे हैं। जबकि यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लायन और यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष तथा विदेश मामलों और सुरक्षा नीति के लिए यूरोपीय संघ की उच्च प्रतिनिधि काया कलास कल भारत पहुंची थीं। यह यात्रा अहम मानी जा रही है। इस यात्रा के दौरान, दोनो देशों के नेता भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी के अगले चरण पर विचार-विमर्श करेंगे। भारत की यूरोपीय संघ के साथ भागीदारी आगामी भारत-यूरोपीय शिखर सम्मेलन और चल रहे मुक्त व्यापार समझौते के अनुरूप उसकी रणनीतिक प्राथमिकताओं को दर्शाती है।
वर्ष 2024 तक, यूरोपीय संघ में 9 लाख 31 हजार से अधिक भारतीय निवास कर रहे थे, जिनमें 16 हजार से अधिक ब्लू कार्ड धारक शामिल थे। पिछले दो दशकों में, 6 हजार से अधिक भारतीय छात्रों को इरास्मस मुंडस छात्रवृत्ति मिली है, जो भारत-यूरोपीय संघ के बीच आवागमन और शैक्षिक संबंधों को रेखांकित करता है।
====================================================Courtesy=================================================
यूरोपीय परिषद और आयोग के अध्यक्षों का नई दिल्ली में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ औपचारिक स्वागत
EU
