• Sat. Mar 7th, 2026

डॉ. एस. जयशंकर ने यूरोपियन काउंसिल अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन कमीशन अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लेयेन से मुलाकात की

डॉ. एस. जयशंकर ने यूरोपियन काउंसिल अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन कमीशन अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लेयेन से मुलाकात की
Sjaishankar,EU,ursulafanderleyeneडॉ. एस. जयशंकर ने यूरोपियन काउंसिल अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन कमीशन अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लेयेन से मुलाकात की
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल नई दिल्ली में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लेयेन से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ दोनों नेताओं की बातचीत से भारत-यूरोपीय संघ संबंधों का नया अध्याय शुरू होगा।

इससे पहले कल भारत यात्रा पर पहुंचे यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा का नई दिल्ली पहुंचने पर हार्दिक स्वागत किया गया। वाणिज्य और उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने उनकी अगवानी की। हवाई अड्डे पर श्री कोस्टा और सुश्री लेयेन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

डॉ. जयशंकर की यूरोपीय आयोग की उपाध्यक्ष कया कलास के साथ भी सार्थक बातचीत हुई। डॉ. जयशंकर ने कहा कि दोनों पक्षों ने आदान-प्रदान और सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

श्री कोस्टा और सुश्री फॉन डेर लेयेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत की राजकीय यात्रा पर हैं। वे आज कर्तव्य पथ पर आयोजित 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। यात्रा के दौरान, दोनों नेता भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी के अगले चरण पर विचार-विमर्श करेंगे।

भारत और यूरोपीय संघ के संबंध आपसी विश्वास और साझा मूल्यों पर आधारित है। यूरोपीय संघ के साथ भारत की सहभागिता यूरोप पर भारत का विशेष कार्यनीतिक ध्यान दर्शाती है। वर्ष 2024 तक के आंकड़ों के अनुसार यूरोपीय संघ में 9 लाख 31 हजार से अधिक भारतीय हैं, जिनमें 16 हजार से अधिक ब्लू कार्ड धारक हैं।

पिछले दो दशक में, 6 हजार से अधिक भारतीय छात्रों को इरास्मस मुंडस छात्रवृत्ति मिली है, जो भारत-यूरोपीय संघ के बीच शैक्षिक संबंधों को उजागर करती है। यूरोपीय संघ के नेताओं की यात्रा दोनों पक्षो के संबंधों को वैश्विक और यूरोपीय रणनीति के प्रमुख स्तंभ के रूप में स्थापित करेगी।
==================================================Courtesy=================================================
डॉ. एस. जयशंकर ने यूरोपियन काउंसिल अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपियन कमीशन अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेर लेयेन से मुलाकात की
Sjaishankar,EU,ursulafanderleyene

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *