• Sat. Mar 7th, 2026

सांसद साहू द्वारा जैविक हाट-बाजार का किया गया भ्रमण, किसानों से खरीदी जैविक सब्जियां

सांसद साहू द्वारा जैविक हाट-बाजार का किया गया भ्रमण, किसानों से खरीदी जैविक सब्जियां
organicvegetable,organicvegetablemarket,organichaat,vivekbantisahu,jaivikhaat,jaiviksabjiकिसानों की मांग पर रविवार को भी जैविक हाट-बाजार प्रारंभ कराने के दिए निर्देश

छिन्दवाडा : शनिवार, जनवरी 17, 2026

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के अनुरूप जिले में प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 13 दिसंबर 2025 से प्रत्येक शनिवार को गुरैया सब्जी मंडी परिसर में जैविक हाट-बाजार का आयोजन किया जा रहा है। इस हाट-बाजार में जिले के 30 से अधिक प्राकृतिक एवं जैविक खेती करने वाले कृषकों द्वारा जैविक सब्जियां एवं अन्य उत्पाद विक्रय हेतु लाए जा रहे हैं, जिन्हें शहरवासियों द्वारा अच्छे मूल्य पर उत्साहपूर्वक खरीदा जा रहा है। इससे किसानों में जैविक खेती के प्रति निरंतर रुचि बढ़ रही है।

आज छिंदवाड़ा सांसद श्री विवेक बंटी साहू द्वारा जैविक हाट-बाजार का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने किसानों से मटर , टमाटर, धनिया, हरी सब्जियां, जैविक हल्दी सहित अन्य जैविक उत्पादों की खरीदी की। भ्रमण के दौरान सांसद श्री साहू ने जैविक खेती करने वाले किसानों से संवाद करते हुए उनसे खेती की अवधि, अपनाई जा रही पद्धतियों एवं उत्पादन प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की।

किसानों द्वारा सांसद श्री साहू के समक्ष मांग रखी गई कि जैविक सब्जियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रविवार को भी शहरवासियों के लिए जैविक हाट-बाजार का आयोजन किया जाए। किसानों की इस निरंतर मांग को गंभीरता से लेते हुए सांसद श्री साहू ने कृषि विभाग एवं मंडी समिति के अधिकारियों को रविवार को भी जैविक हाट-बाजार प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने आम नागरिकों से अपने परिवार के लिए जैविक सब्जियों एवं प्राकृतिक उत्पादों को अपनाने तथा किसानों को प्रोत्साहित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रासायनिक युक्त खाद्य पदार्थों के लगातार सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों में वृद्धि हो रही है। ऐसे में जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों का अधिकाधिक उपयोग कर रसायनों का न्यूनतम प्रयोग किया जाना चाहिए, जिससे मानव स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

भ्रमण के दौरान जिले के प्रतिष्ठित उद्यमी श्री दारा जुनेजा, श्री संतोष पटेल, श्री दिनेश मालवी, वैज्ञानिक श्री आर.एल. रावत, जैविक कृषक श्री संजय गुप्ता, श्री राहुल वसूल सहित अन्य जैविक किसान, गुरैया सब्जी मंडी समिति के प्रतिनिधि, कृषि एवं मंडी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने परिवार के लिए जैविक सब्जियों की खरीदी की।
================================================================================================
सांसद साहू द्वारा जैविक हाट-बाजार का किया गया भ्रमण, किसानों से खरीदी जैविक सब्जियां
organicvegetable,organicvegetablemarket,organichaat,vivekbantisahu,jaivikhaat,jaiviksabji

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *