• Sat. Mar 7th, 2026

ट्रम्प ने गाजा संघर्ष समाप्ति के लिए नए शांति बोर्ड के सदस्यों की घोषणा की

(Courtesy)
ट्रम्प ने गाजा संघर्ष समाप्ति के लिए नए शांति बोर्ड के सदस्यों की घोषणा की
trump,gajaट्रम्प ने गाजा संघर्ष समाप्ति के लिए नए शांति बोर्ड के सदस्यों की घोषणा की
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने गाजा संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से गठित अपनी 20 सूत्री शांति योजना के दूसरे चरण का नेतृत्व करने के लिए एक नए शांति बोर्ड के सदस्यों की घोषणा की है। यह बोर्ड गाजा में शासन, क्षेत्रीय सहयोग, पुनर्निर्माण, निवेश, वित्तपोषण और दीर्घकालिक स्थिरता से संबंधित प्रयासों की निगरानी करेगा। प्रमुख सदस्यों में अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर, ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ, विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर, अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी मार्क रोवन और अमरीका के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट गैब्रियल शामिल हैं।

ट्रम्प शांति बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे। वहीं वरिष्ठ सलाहकार आर्य लाइटस्टोन और जोश ग्रुएनबाम दैनिक रणनीति और संचालन का प्रबंधन संभालेंगे। गाजा कार्यकारी बोर्ड में ब्लेयर, कुशनर, विटकॉफ, तुर्किए के विदेश मंत्री हाकान फिदान, कतर के राजनयिक अली अल थवादि और अन्य नेता शामिल होंगे। यह घोषणा अमरीका की मध्यस्थता से शुरू हुई शांति योजना के दूसरे चरण के शुभारंभ के तुरंत बाद की गई है।

कई मानवाधिकार विशेषज्ञों का कहना है कि किसी विदेशी क्षेत्र के शासन की निगरानी के लिए ट्रम्प द्वारा गठित बोर्ड की देखरेख करना औपनिवेशिक ढांचे जैसा है। इज़राइल और हमास ने गाजा में एक-दूसरे पर युद्धविराम उल्लंघन का आरोप लगाया है, जहां युद्धविराम के दौरान 450 से अधिक फलस्तीनी और तीन इजरायली सैनिक मारे गए हैं। अक्टूबर 2023 से गाजा पर इज़राइल के हमले में हजारों लोग मारे गए हैं और गाजा की पूरी आबादी विस्थापित हो गई है। इज़राइल का कहना है कि उसने आत्मरक्षा में कार्रवाई की, क्योंकि हमास के नेतृत्व वाले आतंकवादियों ने 2023 के अंत में हुए हमले में एक हजार 200 लोगों को मार डाला था और 250 से अधिक लोगों को बंधक बना लिए थे।
===================================================Courtesy===============================================
ट्रम्प ने गाजा संघर्ष समाप्ति के लिए नए शांति बोर्ड के सदस्यों की घोषणा की
trump,gaja

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *