(Courtesy)
ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने राष्ट्रपति ट्रम्प को प्रदर्शनों के लिए जिम्मेदार ठहराया
iran,khamnei,trumpईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने राष्ट्रपति ट्रम्प को प्रदर्शनों के लिए जिम्मेदार ठहराया
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने आज राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प को हफ्तों से चल रहे प्रदर्शनों के लिए जिम्मेदार ठहराया। इन प्रदर्शनों को लेकर मानवाधिकार समूहों का कहना है कि इनमें 3 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है। ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार खामेनेई ने कहा कि वे अमरीका के राष्ट्रपति को ईरान में हुए जानमाल के नुकसान के लिए अपराधी मानते हैं। आर्थिक तंगी को लेकर 28 दिसंबर को शुरू हुए ये प्रदर्शन इस्लामिक गणराज्य में मौलवी शासन के अंत की मांग को लेकर व्यापक स्तर पर फैल गए। राष्ट्रपति ट्रम्प ने बार-बार हस्तक्षेप करने की धमकी दी है, जिसमें प्रदर्शनकारियों को फांसी दिए जाने पर कड़ी कार्रवाई की धमकी भी शामिल है। लेकिन कल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने ईरान के नेताओं को सामूहिक फांसी रद्द करने के लिए धन्यवाद दिया। खामेनेई ने कहा कि वे देश को युद्ध में नहीं घसीटेंगे, लेकिन वे घरेलू या अंतरराष्ट्रीय अपराधियों को बिना सजा के नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने हिंसा को संगठित करने के लिए अमरीका और इजरायल पर आरोप लगाया। अमरीका स्थित ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट न्यूज एजेंसी ने कहा कि उसने 2 हजार 8 सौ 85 प्रदर्शनकारियों सहित 3 हजार 90 मौतों और 22 हजार से अधिक गिरफ्तारियों की पुष्टि की है।
==========================================================Courtesy========================================
ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई ने राष्ट्रपति ट्रम्प को प्रदर्शनों के लिए जिम्मेदार ठहराया
iran,khamnei,trump
