• Thu. Mar 28th, 2024

जालसाज ने रिटायर्ड रेंजर से १३ बार otp पूछकर खाते से निकाले १.२३ लाख रूपये

भोपाल बागसेवनियां थाना क्षेत्र में मध्यप्रदेश वन विभाग के रिटायर्ड रेंजर से एटीएम एक्टिवेट करने के नाम पर खाते से १ लाख २३ हजार रूपये की ठगी का मामला सामने आया है |
रिटायर्ड रेंजर के बैंक खाते से जालसाज ने ४ घंटे के अंदर सवा लाख रूपये निकल लिए | उनके मोबाइल फ़ोन पर आये मेसेज की जानकारी लेने के बहाने जालसाज ने उन्हें एटीएम अफसर बनकर फ़ोन किया था | उनके खाते में पीएफ
रकम जमा थी | पुलिस ने अज्ञात जालसाज के खिलाफ धोखाधड़ी का कैसे दर्ज कर साइबर क्राइम की मदद ली है |

होशंगाबाद रोड भोपाल नारायण नगर निवासी जुगल किशोर दास (६१) वन विभाग में रेंजर थे | पिछले साल ही रिटायर हुए थे | रिटायरमेंट की बाद उनके खाते में पीएफ का रुपया आया था | रविवार दोपहर करीब 3 बजे उनके पास एक युवक का फ़ोन आया | युवक ने बताया की वह बैंक से बोल रहा है | आपका एटीएम कार्ड ब्लॉक हो गया है | उसे री -ओपन करना है |
इसके लिए आप कुछ जानकारी दीजिये | इस पर उन्होंने अपना एटीएम नंबर , मोबाइल नंबर , और एटीएम कार्ड के पीछे लिखा सीवीवी नंबर दे दिया | इसके बाद युवक ने इनके पास आये otp का नंबर पूछा | otp पूछकर रिटायर्ड रेंजर के खाते से रूपये निकाल लिए | अलग -अलग बहाने बनाकर जालसाज उन्हें ३ बजे से सात बजे तक फ़ोन करते रहे | इस दौरान उनके पास १३ बार otp नंबर आया और वे हर बार otp नंबर बताते गए | रात करीब ८ बजे जब उन्होंने अपना मोबाइल देखा तो पता चला की उनके खाते से १.२३ लाख निकाल गए |
जालसाज बार- बार फ़ोन कर रहा था, इसलिए वे रकम निकाले जाने का मैसेज नहीं देख पाए | जालसाज ने खुद को एटीएम मेंटेनेंस कम्पनी का अधिकारी बताया था | रेंजर का बचत खाता बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय
परिसर की एसबीआई शाखा में है |

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.