• Thu. Sep 17th, 2026

प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर विश्व नेताओं ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर विश्व नेताओं ने दी शुभकामनाएं
narendramodi,happybirthdaynarendramodiप्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिन पर विश्व नेताओं ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर विश्व नेताओं, राजनयिकों और आध्यात्मिक गुरूओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजी और भारत की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को बढ़ाने में उनके वैश्विक नेतृत्व की सराहना की। विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस ने जन्मदिन की शुभकामना देते हुए वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा को प्राथमिकता देने और हाल ही में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया।

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी और इस्राएल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारियों को मजबूत करने में उनके योगदान की सराहना की।

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह और श्रीलंका के धर्मगुरुओं सहित क्षेत्रीय हस्तियों ने भी शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अमरीका, जापान, ऑस्ट्रेलिया, नेपाल और यूरोपीय देशों के राजनयिकों और दूतों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों को रेखांकित किया। तिब्बत के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने भी प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए भारत द्वारा तिब्बती शरणार्थियों को पिछले छह दशकों से अधिक समय तक तिब्बती शरणार्थियों को शरण देने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया।

दक्षिण अमरीका से लेकर यूरोप तक के वर्तमान और पूर्व राजनयिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। राजनयिकों ने गुजरात के मुख्यमंत्री और भारत के प्रधानमंत्री के रूप में सार्वजनिक सेवा में उनके 25 वर्षों के कार्यकाल का सम्मान किया है। साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी को एक अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थ और आर्थिक विकास के समर्थक के रूप में सराहा है।
==========================================Courtesy====================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *