• Fri. Sep 20th, 2024

गरीब कल्याण और किसानों की आय दोगुना करने के अनुष्ठान में किसान मोर्चा की निर्णायक जवाबदेही होगी- नंदकुमार सिंह चौहान

29/05/2017
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश से लेकर दिल्ली तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार गरीब-गांव-किसान और मजदूर को सामाजिक आर्थिक कवच देने में जुटी है। पार्टी और सरकार ने गरीब कल्याण और किसान की आय दो गुना करने का अनुष्ठान आरंभ किया है, इसमें किसान मोर्चा की महत्वपूर्ण भागीदारी होगी। श्री नंदकुमार सिंह चौहान किसान मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की पहली बैठक को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने भी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे मोर्चा का ग्राम पंचायत स्तर तक गठन कर समाज में सकारात्मक माइंड सेट तैयार करें। बड़े संघर्ष के बाद कार्यकर्ता निखरता है। अब उसे सकारात्मक कार्य में जुटना है। अध्ययन समूह बनाये, संगठन का विस्तार करें, प्रशिक्षण और अध्ययन समूह जैसे कार्यों में जुट जायें जिससे कृषि के नये शिल्प का विकास हो और प्रधानमंत्री का सपना साकार हो सके। बैठक की अध्यक्षता मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत ने की। मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महामंत्री ने आग्रह किया कि अपनी जवाबदेही में आने वाली चुनौतियों को अवसर में बदलें। उन्हें मिली जिम्मेदारी से गौरवान्वित महसूस करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ कार्य में जुट जायें। श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में 2003 के पहले कृषि विकास दर मायनस-4 थी। उसे भाजपा सरकार ने उदारतापूर्वक प्रोत्साहन देकर निरंतरता के साथ 24 प्रतिशत तक पहुंचाया है। पांचवीं बार कृषि कर्मण सम्मान से प्रदेश सम्मानित हुआ है। इसके पीछे मध्यप्रदेश सरकार की क्रांतिकारी नीति, योजनाएं और श्री शिवराज सिंह चौहान की दूरदर्शी किसान हितैषी नीतियां हैं। 2003 के पहले प्रदेश में किसानों को 18 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज मिलता था। उसे अब 0 प्रतिशत ब्याज पर कर्ज मिलता है। खाद और बीज के लिए लिये गये कर्ज पर 10 प्रतिशत की छूट बसूली के वक्त दी जाती है। भाजपा सरकार ने किसान नीति में प्रगतिकारी बदलाव किये हैं।
प्रदेश में किसानों को 10 घंटे बिजली उपलब्ध है। सिंचाई का रकबा साढ़े सात लाख हेक्टर से बढ़कर करीब 40 लाख हेक्टर पहुंच गया है। किसान दुर्घटना पर शिवराजसिंह चौहान की सरकार ने आर्थिक-सामाजिक कवच प्रदान किया है। दुर्घटना मौत पर 4 लाख रू. तक की मदद दी जाती है। पहले सर्पदंश से मृत्यु पर 10 से 20 हजार कांग्रेस के समय मिलती थी। क्रॉप लोन की वसूली में पहले किसान को कुर्की करके अपमानित किया जाता था। भाजपा सरकार ने इस दिशा में किसान का सम्मान बरकरार रखा है। मोर्चा इन सारी बातों को अपने-अपने क्षेत्र में गांव में चौपाल लगाकर किसानों से शेयर करे और किसान हितैषी योजनाओं को लोकप्रिय बनाकर पार्टी समर्थन का विस्तार करे।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *