• Fri. Sep 20th, 2024

महात्मा गांधी ने गाय को मां कहा और कांग्रेस खुलेआम गौ हत्या कर रही है राहुलगांधी से निकट दिखते हैं गाय के हत्यारे- नंदकुमार सिंह चौहान

29/05/2017
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने केरल में सरेआम की गयी गौ हत्या के लिए कांग्रेस की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि जिस महात्मा गांधी ने गाय को मां कहा था, उन्हीं की कांग्रेस के लोग आज खुलेआम गौ हत्या कर देश की जनता को क्या संदेश देना चाहते है। यह कांग्रेस के बड़े नेताओं को स्पष्ट करना चाहिए। उन्होनें कहा कि गौ हत्या का जो मुख्य आरोपी है, वह दो दिन पहले ही कांग्रेस के उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी से मिलकर गया था और केरल पहुंचते ही उसने जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया। इससे यह सिद्ध होता है कि जिस व्यक्ति ने गौ हत्या की है, वह कांग्रेस का जिम्मेदार आदमी है। यदि वह ऐरा-गैरा कार्यकर्ता होता तो श्री राहुल गांधी से उसकी इतनी निकटता नहीं होती।
उन्होनें कहा कि जिन लोगों ने यह कृत्य किया है, वे भारतीय संस्कृति के घोर विरोधी है, ऐसे लोगों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा है कि कांग्रेस के भीतर खाने पनप रही मानसिकता, केरल में हुए इस कांड से उजागर होती है। उन्होनें गौ हत्या करने वालों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की मांग की है।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *