• Fri. Mar 29th, 2024

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप के कारण स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप के कारण स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया
bhagwantmaan,punjab,todaindia,todayindia24पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है। विजय सिंगला को पंजाब पुलिस की भ्रष्टाचार रोधी इकाई ने गिरफ्तार किया था।

इससे पहले भ्रष्टाचार के आरोप सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने सिंगला के खिलाफ पुलिस से मामला दर्ज करने की सिफारिश की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री द्वारा निविदाओं पर एक प्रतिशत कमीशन की मांग का खुलासा होने के बाद ये निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि एक वीडियो संदेश में सिंगला ने अपनी गलती स्वीकार की है।

श्री मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी, स्वच्छ औऱ भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के लिए सत्ता में आई है।

मोहाली अदालत ने पंजाब के पूर्व स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री विजय सिंगला को शुक्रवार तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है। उन्‍हें पंजाब पुलिस की भ्रष्‍टाचार रोधी शाखा द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद आज अदालत में पेश किया गया था।

इससे पहले मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने विजय सिंगला पर भ्रष्‍टचार के आरोपों के बाद उन्‍हें स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री के पद से हटा दिया था और प‍ुलिस को सिंगला पर मामला दर्ज करने को कहा था।
=========================Courtesy========================
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के आरोप के कारण स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया
bhagwantmaan,punjab,todaindia,todayindia24

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.