• Mon. May 13th, 2024

(todayindia)पूर्व मुख्यमंत्री ने भोपाल में साध्वी प्रज्ञा एवं रायसेन में भार्गव के समर्थन में की सभा
दिग्विजय सिंह के विजन को बताया गड्ढों की सड़क, अंधेरा प्रदेश,साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
सूखे खेत, भूखा गरीब और बेरोजगार नौजवान(todayindia)
भोपाल। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में लोकसभा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के समर्थन में आयोजित सभा में कहा कि कांग्रेस और दिग्विजय सिंह ने भगवा को आतंक से जोड़ने(todayindia) का पाप किया है। ये हिन्दू संस्कृति है, शब्द एक है, लेकिन विद्वानों ने इसको अलग-अलग तरीके से कहा है। कांग्रेस ने हिन्दुत्व को बदनाम करने का काम किया है, हिन्दुत्व को आतंक से जोड़ा है। भगवा ने तो सारी दुनिया को एक परिवार माना है, लेकिन कांग्रेस और दिग्विजय सिंह ने उस संस्कृति को कलंकित और लांछित करने का प्रयास किया है, जिसको सारी दुनिया पूजती है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश के स्वाभिमान को धक्का मारा है, युवाओं, नौजवानों के संकल्प को धक्का मारा है, किसानों की उम्मीदों को धक्का मारा है। अब भोपाल की जनता भी दिग्विजय सिंह तुम्हें धक्का मारकर दिखाएगी। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह भोपाल के लिए विजन डाक्यूमेंट लेकर आए हैं, लेकिन उनका विजन मध्यप्रदेश के लिए क्या रहा है यह सब जानते हैं। दिग्विजय सिंह का विजन गड्ढों की सड़क, अंधेरा प्रदेश, सूखे खेत, भूखा गरीब और बेरोजगार नौजवान रहा है।(todayindia)

गर्मी के साथ राहुल-दिग्गी भी रिकार्ड तोड़ रहे हैं

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी रिकार्ड तोड़ रही है, चुनाव भी रिकार्ड तोड़ रहे हैं, लेकिन इनसे भी ज्यादा रिकार्ड तो राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह तोड़ रहे हैं। ये झूठ बोलने का रिकार्ड तोड़ रहे हैं। पहले राहुल गांधी चौकीदार पर अपशब्द बोलते थे, लेकिन जब सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई तो अब कह रहे हैं कि चौकीदार चोर नहीं है, चौकीदार चोर नहीं है। राहुल बाबा ने किसानों की कर्जमाफी पर झूठ बोला, युवाओं से मोबाइल की फैक्ट्री खोलने का वादा कर दिया, लेकिन उसे भी पूरा नहीं किया। अब दिग्विजय सिंह भी झूठ बोलने का रिकार्ड तोड़ रहे हैं।

साध्वी आई तो जमीन खिसक गई

पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जब भोपाल से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया तो कांग्रेस और दिग्विजय सिंह के नीचे से जमीन खिसक गई। पूरी कांग्रेस प्रज्ञा सिंह ठाकुर से भयभीत है। वे मेरी गुरु बहन हैं। उन्हें जेल में यातनाएं दी गइंर्, जेल से बाहर आने पर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, झूठे आरोपों में फंसाया। उन्हें जितने बेल्ट मारे और जख्म दिए हैं अब उसका हिसाब भोपाल की जनता लेगी।

ये चुनाव दो विरोधी शक्तियों के बीच है : राकेश सिंह

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने कहा कि यह चुनाव दो विरोधी शक्तियों के बीच है। कांग्रेस वाले हमें विकास की इबारत सिखाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें ये भी पता होना चाहिए कि विकास की इबारत तो भाजपा ने लिखी है, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लिखी है, पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखी है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह के शासनकाल में मध्यप्रदेश विनाश के गर्त में चला गया था, लेकिन भाजपा की सरकार ने प्रदेश को विनाश के मुंह से बाहर निकालकर विकास की राह पर लाकर खड़ा किया है, अब कांग्रेस सरकार फिर से मध्यप्रदेश को बर्बाद करने में जुट गई है। श्री राकेश सिंह ने दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि जब चुनाव का समय आता है तो दिग्विजय सिंह और कांग्रेस के नेता भगवा के आगे सिर टिकाते नजर आते हैं। उन्होंने कहा कि देश ने पिछले पांच वर्षों में विकास के कई आयाम स्थापित किए हैं। यह विकास यदि कोई कर सकता है तो वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, जिन्होंने एक नई सोच के साथ नए देश की रचना की है। हर वर्ग का ध्यान रखा है और हर वर्ग के लिए कई योजनाएं लेकर आए हैं। आज घर-घर में यदि गैस का चूल्हा जल रहा है तो ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ही देन है। उन्होंने कहा कि आज देश का गरीब अपने पक्के मकान में रह रहा है।

मैं इनकी प्रताड़ना की साक्षात प्रमाण हूं : साध्वी प्रज्ञा

भोपाल संसदीय सीट से प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत तो विश्व शांति स्थापित करने वाला देश है। उन्होंने कहा कि मैं इसलिए चुनावी मैदान में आई हूं कि भगवा को आतंकवाद कहने वालों को इसका जबाव दे सकूं, मैं इसलिए चुनाव मैदान में हूं कि महिलाओं को संरक्षण मिल सके। उन्होंने कहा कि मैं सन्यासी हूं और सन्यासी को सत्ता में तब आना पड़ता है जबकि भ्रष्टाचार बढ़ता है, अत्याचार बढ़ता है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आने के बाद से सभी कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया है। जब से कांग्रेस सरकार आई है बिजली जाना शुरू हो गई है, इसलिए अब कांग्रेस को जबाव देने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह कहते हैं कि हिन्दुत्व शब्द मेरी डिक्शनरी में नहीं है। यदि ये हिन्दू होते तो महिलाओं पर अत्याचार नहीं करते। मुझ पर भी अत्याचार हुए हैं और मैं इनकी प्रताड़ना की साक्षात प्रमाण हूं। मुझे परेशान किया गया है, मुझे यातनाएं दी गई हैं।

इस दौरान मंच पर युगपुरूष परमानंदगिरी महाराज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर, माखन सिंह, रघुनंदन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश लुणावत, विधायक रामेश्वर शर्मा, प्रदेश मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, पूर्व मंत्री विश्वास सारंग, महापौर आलोक शर्मा, श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह, जिलाध्यक्ष विकास वीरानी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, साधु संत एवं आमजन मौजूद रहे।(todayindia)

विकास की गति कभी धीमी नहीं होगी : सुषमा स्वराज

किसान विरोधी है कमलनाथ सरकार : शिवराजसिंह चौहान

रायसेन। केंद्रीय मंत्री एवं विदिशा सांसद श्रीमती सुषमा स्वराज ने कहा कि विदिशा संसदीय क्षेत्र के विकास की गति कभी भी धीमी नहीं होगी। यहां पर विकास के कार्य सतत जारी रहेंगे। सांसद होने के नाते जितने विकास कार्य मैंने यहां पर कराए हैं उससे 50 गुना ज्यादा काम शिवराजसिंह चौहान ने मुख्यमंत्री रहते हुए किए हैं और उससे ज्यादा 100 गुना काम हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब मैं विदिशा से पहली बार 2009 में सांसद बनी तो मुझे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी गई और जब मैं 2014 के चुनाव में यहां से सांसद चुनी गई तो मुझे विदेश मंत्री बनाया गया। विदिशा की जनता के प्रति स्नेह का भाव मेरे मन पर अंकित हो चुका है और वह जीवनभर अंकित रहेगा। उन्होंने कहा कि मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण इस बार मैंने चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जाहिर की थी, इसलिए इस बार विदिशा संसदीय क्षेत्र के लोगों की सेवा के लिए पार्टी ने रमाकांत भार्गव को चुना है। रमाकांत भार्गव को आप सभी आशीर्वाद दीजिए और उन्हें सेवा करने का मौका दीजिए। इस अवसर पर विदिशा प्रत्याशी रमाकांत भार्गव ने जनता से आशीर्वाद मांगा।(todayindia)

श्री नरेंद्र मोदी को इसलिए बनाइए प्रधानमंत्री

श्रीमती सुषमा स्वराज ने कहा कि देश को नरेंद्र मोदी जी जैसे प्रधानमंत्री की जरूरत है, क्योंकि उन्होंने ही देश को एक नई दिशा दी है। उन्होंने ही आतंकवादियों के दिलों में खौफ पैदा किया है। केंद्रीय मंत्री ने पांच कारण गिनाते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा की मजबूती के लिए, राजनीतिक स्थिरता के लिए, देश के अभूतपूर्व विकास के लिए, जनता के कल्याण के लिए और विश्व में बढ़ रही भारत की प्रतिष्ठा के लिए भाजपा को जिताकर नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है।

कांग्रेस के राज में विकास ठप्प, तबादला उद्योग फलफूल रहा है(todayindia)

पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने रायसेन में पार्टी प्रत्याशी रमाकांत भार्गव के समर्थन में आयोजित सभा में कहा कि प्रदेश की कमलनाथ सरकार किसान विरोधी सरकार है। भाजपा शासनकाल में किसानों के गेहूं सेंटरों पर तुलवाए जाते थे, लेकिन कांग्रेस ने वेयरहाउसों में तुलवाकर किसानों का संकट बढ़ा दिया है। अब किसानों को वहां पर आटा, दाल बांधकर ले जाना पड़“ रहा है, क्योंकि पता नहीं कितना समय लग जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने मध्यप्रदेश की व्यवस्था को बुरी तरह से चरमरा कर रख दिया है। विकास पूरी तरह से ठप्प हो गया है, लेकिन तबादला उद्योग जमकर फलफूल रहा है। एक अधिकारी के एक ही दिन में चार-चार बार तबादला हो रहा है। जमकर पैसों का लेन-देन चल रहा है। उन्होंने कहा कि देश में जब कांग्रेस की सरकार के समय आतंकी हमले होते थे तो उनके प्रधानमंत्रियों की जुवान तक नहीं खुलती थी, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ शब्दों में कह दिया है कि गोली चलाओगे तो गोला दागेंगे और धरती पर तो क्या पाताल में भी जाकर छिप जाओगे तो वहां से निकालकर मारेंगे। श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि रमाकांत भार्गव ने एक बार भी यह नहीं कहा कि मुझे टिकट दो, लेकिन पार्टी ने तय किया कि इस बार विदिशा से उन्हें मैदान में उतारा जाए और अब वे पार्टी के प्रत्याशी हैं, इसलिए सभी उनको जिताने के लिए जुट जाएं।(todayindia)

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह, गौरीशंकर शेजवार, लोकसभा प्रभारी सुरेश आर्य, विधायक सुरेन्द्र पटवा, लीना जैन, करण सिंह वर्मा, जिला अध्यक्ष विदिशा राकेश जादौन, धर्मेन्द्र चौहान, सीताराम यादव, नंदकिशोर पाटीदार एवं बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित आमजन मौजूद रहे।

कांग्रेस वंशवादी पार्टी, क्या समझेगी सामाजिक न्यायः डॉ. सहस्त्रबुद्धे

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा-मोदी सरकार ने बनाया वंचितों को सशक्त

भोपाल। सामाजिक न्याय की अवधारणा को समझने के लिए सामाजिक संवेदना की जरूरत होती है। यह उन्हीं दलों में पाई जाती है, जिनमें आंतरिक लोकतंत्र होता है। कांग्रेस एक वंशवादी पार्टी है, जिसमें पार्टी का नेता इस आधार पर तय होता है कि उसका जन्म एक विशेष परिवार में हुआ है। इसलिए कांग्रेस सामाजिक न्याय को समझ ही नहीं सकती। यह बात मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे ने मीडिया से चर्चा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सामाजिक न्याय संबंधी योजनाओं में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।(todayindia)

मोदी सरकार ने किया उपेक्षितों के सशक्तीकरण के लिए काम

डॉ. सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए की सरकार ने सत्ता में आते ही उपेक्षित, वंचित और शोषित वर्ग के सशक्तीकरण के लिए काम शुरू कर दिया था। इसके परिणाम आने लगे हैं और इन वर्गों की अधिकारिता यानी स्वामित्व बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने इन वर्गों के लिए बनाई गई योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर दिया, योजनाओं का लगातार मूल्यांकन किया और उनमें लगातार सुधार किया। सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से इन योजनाओं की लगातार मॉनीटरिंग की गई। जिसके चलते लक्षित वर्गों की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।(todayindia)

सफल रही समाज कल्याण की योजनाएं

डॉ. सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई समाज कल्याण की विभिन्न योजनाएं और प्रयास उम्मीद से ज्यादा सफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में दिव्यांगजनों के लिए 100 से 150 तक अंगदान कार्यक्रमों का आयोजन प्रतिवर्ष किया गया। ओबीसी वर्ग के लिए पहली बार संवैधानिक आयोग का गठन किया गया। आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। पूर्वोत्तर भारत के लिए मंत्रालय आपके द्वारा योजना शुरू की गई। यहीं नहीं, बल्कि स्वच्छता कर्मियों के जीवन की रक्षा के लिए मिनी जेट नामक मशीन का विकास किया गया, जिससे उन्हें सीवर लाइन में उतरने की जरूरत नहीं रहेगी।

भाजपा ने की पॉलिटिक्स ऑफ परफारमेंस की शुरुआत

डॉ. सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बारे में यदि यह कहा जाए कि पॉलिटिक्स ऑफ परफारमेंस का कॉपीराइट उसके पास है, तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि चुनावी माहौल में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों का ध्यान केवल उन लुभावनी बातों पर है, जिनसे मतदाताओं को रिझाया जा सके। वोट कबाड़ने के फेर में कांग्रेस अनाप-शनाप बातें कर रही है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी पॉलिटिक्स ऑफ परफारमेंस के आधार पर चुनाव में उतरी है और अपनी सरकार के कामकाज तथा प्रदर्शन के आधार पर जनता से वोट मांग रही है।(todayindia)

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *