• Tue. Nov 10th, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की से की बात

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की से की बात
narendramodi,President Zelenskyy,ukrainप्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की से की बात
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की से बात की। राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने संघर्ष से जुड़े हालिया घटनाक्रमों पर अपना नज़रिया साझा किया।

टेलीफोन पर हुई बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के ‘मानव-केंद्रित’ दृष्टिकोण को दोहराया और संघर्ष का समाधान बातचीत और कूटनीति से निकालने पर बल दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत इस संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए किए जा रहे सभी प्रयासों में योगदान के लिए तैयार है।

दोनों नेताओं ने दोनों देशों के लोगों को फ़ायदा पहुंचाने के उद्देश्‍य से भारत और यूक्रेन के बीच विभिन्न क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और मज़बूत करने के उपायों पर भी चर्चा की।
======================================Courtesy======================================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *