• Tue. Nov 10th, 2026

देशभर में आज मनाई जा रही है गोवर्धन पूजा

देशभर में आज मनाई जा रही है गोवर्धन पूजा
goverdhanpujaदेशभर में आज मनाई जा रही है गोवर्धन पूजा
गोवर्धन पूजा आज देशभर में मनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश में स्थानीय लोगों के साथ, देश विदेश से आए श्रद्धालु मथुरा और वृन्दावन में मंदिरो में दर्शन और गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कर रहे हैं। आज दोपहर 12 बजे दानघाटी, मुकुट मुखार्विंद और जाटीपुरा मुखार्विंद सहित प्रमुख मंदिरों में दुग्धाभिषेक किया जाएगा। इस अवसर पर श्रद्धालु भगवान को छप्पन भोग अर्पण कर रहे हैं और अन्नकूट बना रहे हैं। आज के दिन लोग गायों की पूजा करते हैं। इस दिन गायों को गुड़ और चावल खिलाने की भी परंपरा है।

बिहार और उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों में आज गोवर्धन पूजा मनाई जा रही है। यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है और प्रकृति के प्रति आस्था, विनम्रता तथा कृतज्ञता का संदेश देता है। इस अवसर पर श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं और उन्हें भोग अर्पित करते हैं।

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान श्रीकृष्ण हर घर में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मकता का संचार करें। श्री राधाकृष्णन ने आशा व्यक्त की कि यह पर्व भक्ति, कृतज्ञता और आपसी एकजुटता के मूल्यों को मजबूत करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे। उन्होंने सभी के लिए सुख, सौभाग्य और समृद्धि की कामना की।

दिल्ली में स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में गोवर्धन और अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में एकत्र होकर पूजा की।

उत्तर प्रदेश में विशेष रूप से मथुरा और वृंदावन में गोवर्धन पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जा रही है। यहां भगवान श्रीकृष्ण के भक्त बड़ी संख्या में मंदिरों में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। देश-विदेश से आए श्रद्धालु और पर्यटक मथुरा-वृंदावन के विभिन्न मंदिरों में दर्शन कर रहे हैं और पवित्र गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कर रहे हैं।

इस अवसर पर भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया जा रहा है और विभिन्न प्रकार के पकवानों से अन्नकूट पर्वत बनाया जा रहा है। लोग अपनी गायों को सजाकर उनकी पूजा भी करते हैं। इस दिन गायों को गुड़ और चावल खिलाने की भी परंपरा है।
==================================Courtesy=========================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *