विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने एनवीएस-03 उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर इसरो और उसके सहयोगियों को बधाई दी
sjaishankarविदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने एनवीएस-03 उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर इसरो और उसके सहयोगियों को बधाई दी
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने एनवीएस-03 उपग्रह को लेकर जीएसएलवी-एफ18 के सफल प्रक्षेपण पर इसरो की टीम और उसके सहयोगियों को बधाई दी है। सोशल मीडिया पर पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि एनवीएस-03 का प्रक्षेपण देश की स्वदेशी उपग्रह नेविगेशन प्रणाली ‘नाविक’ को मजबूत करेगा। इससे भारत और उसके आसपास के क्षेत्रों में स्थिति निर्धारण, नौवहन और समय संबंधी क्षमताओं में सुधार होगा। उन्होंने देश को गौरवान्वित करने के लिए इसरो के अंतरिक्ष वैज्ञानिकों और इंजीनियरों के समर्पण की भी सराहना की।
=======================================================Courtesy=====================
