फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का निधन
sanjaygupta,filmproducersanjaygupta,bollywoodफिल्म निर्माता संजय गुप्ता का निधन
फिल्म निर्माता संजय गुप्ता का आज तड़के मुंबई में उनके आवास पर सिर में चोट लगने से निधन हो गया। वे 59 वर्ष के थे। मुंबई पुलिस के अनुसार, फिल्म निर्माता कल रात अपने घर के बाथरूम में गिर गए थे, जिससे उनके सिर में चोट लगी थी। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उनके बाथरूम में फिसलने के समय परिवार के अन्य सदस्य घर में ही थे।
हालांकि, यह घटना देर रात हुई, इसलिए परिवार के सदस्यों को तुरंत इसका पता नहीं चल पाया। पुलिस ने बताया कि उनके परिजनों ने अगली सुबह उन्हें मृत पाया और तुरंत पुलिस को सूचित किया। आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं और एक फोरेंसिक टीम दिवंगत फिल्म निर्माता के मुंबई स्थित आवास पर पहुंच गई है। पुलिस जांच अभी जारी है।
गुप्ता ने 1994 में आदित्य पंचोली और संजय दत्त अभिनीत फिल्म ‘आतिश: फील द फायर’ से सिनेमा जगत में अपने सफर की शुरुआत की थी। उन्होंने ‘राम शस्त्र’, ‘खौफ’, ‘जंग’, ‘कांटे’, ‘मुसाफिर’, ‘जिंदा’ और ‘शूटआउट एट लोखंडवाला’ सहित कई फिल्मों का निर्देशन, निर्माण और लेखन किया। उन्होंने ‘जज्बा’ और ‘एसिड फैक्ट्री’ जैसी फिल्मों का निर्माण भी किया था।
=====================================================Courtesy===============================================
