• Thu. Oct 29th, 2026

भारत-अमरीका व्यापार समझौता किसानों के हितों की रक्षा करते हुए भारत को प्रतिस्पर्धात्मक लाभ प्रदान करेगा: वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

भारत-अमरीका व्यापार समझौता किसानों के हितों की रक्षा करते हुए भारत को प्रतिस्पर्धात्मक लाभ प्रदान करेगा: वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल
pyushgoyal.bharatamericatradedealभारत-अमरीका व्यापार समझौता किसानों के हितों की रक्षा करते हुए भारत को प्रतिस्पर्धात्मक लाभ प्रदान करेगा: वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल
वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत का अमरीका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौता किसानों के हितों की रक्षा करते हुए भारत को प्रतिस्पर्धात्मक लाभ प्रदान करेगा। आज नई दिल्ली में भारत के औद्योगिक परिवर्तन पर आयोजित चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने कहा कि यह व्यापार समझौता निष्पक्ष, न्यायसंगत और संतुलित होगा। मंत्री ने कहा कि इस समझौते में किसानों या अन्य किसी का भी संवेदनशील हित प्रभावित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि भारत ने 38 विकसित देशों के साथ नौ व्यापार समझौते किए हैं, जिनकी कुल जीडीपी 60 ट्रिलियन डॉलर है।

मंत्री ने कहा कि भारत का मुक्त व्यापार समझौता केवल बाजार तक पहुंच बनाने या शुल्क कम करने तक ही सीमित नहीं हैं, बल्कि इसमें संवेदनशील क्षेत्रों की रक्षा करते हुए देश की प्रतिस्पर्धात्मक शक्तियों का लाभ उठाकर निर्यात को बढ़ावा देने का लक्ष्य भी शामिल है।
========================================================Courtesy=====================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *