• Thu. Oct 29th, 2026

इज़राइल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के गठबंधन को अब तक 53 सीटें मिलीं

इज़राइल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के गठबंधन को अब तक 53 सीटें मिलीं
benjaminnetanyahu,israilइज़राइल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के गठबंधन को अब तक 53 सीटें मिलीं
इज़राइल में आंशिक चुनाव परिणामों के अनुसार, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के गठबंधन को संसद की 120 सीटों में से 53 सीटें मिली हैं, जबकि विपक्षी दलों के पास 48 सीटें हैं। लगभग 90 प्रतिशत मतों की गिनती हो चुकी है।

यहूदी नेतृत्व वाले दलों के पास 48 सीटें और अरब नेतृत्व वाले दलों के पास 19 सीटें हैं। अधिकांश यहूदी नेतृत्व वाले दल अरब नेतृत्व वाले दलों के साथ गठबंधन बनाने का विरोध कर रहे हैं। कई छोटे दलों के पास 3 दशमलव 2-5 प्रतिशत से कम चुनावी बहुमत है। सैनिकों के वोटों सहित शेष मतों की गिनती पूरी होने पर अंतिम परिणाम बदल सकते हैं।

विपक्ष के प्रमुख उम्मीदवार और याशर पार्टी के अध्यक्ष गादी आइज़ेनकोट ने कहा कि चुनाव परिणाम प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार के प्रति अविश्वास का स्पष्ट संकेत देते हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक गठबंधन के संसदीय बहुमत से काफी पीछे होने के बावजूद सरकार को हटाने का संकल्प लिया है।

डेमोक्रेट्स पार्टी के अध्यक्ष यायर गोलान ने कहा कि वे सरकार बनाने पर चर्चा के लिए तीन पार्टी नेताओं से मिलने की योजना बना रहे हैं।

ये दल खुले तौर पर गठबंधन में अरब दलों को शामिल करने का समर्थन करते हैं। उन्होंने विपक्षी नेताओं से राजनीतिक परिवर्तन के साझा लक्ष्य के लिए एकजुट होने का आग्रह किया।
====================================================Courtesy===========================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *