• Thu. Oct 29th, 2026

यूएई के राष्ट्रपति ने एफ-जेड 1073 घटना में हिम्मत दिखाने के लिए कैप्टन स्मित मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू को सम्मानित किया

यूएई के राष्ट्रपति ने एफ-जेड 1073 घटना में हिम्मत दिखाने के लिए कैप्टन स्मित मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू को सम्मानित किया
SmitMachchhar.captainSmitMachchhar,UAE,UAEpresident,flydubaiयूएई के राष्ट्रपति ने एफ-जेड 1073 घटना में हिम्मत दिखाने के लिए कैप्टन स्मित मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू को सम्मानित किया
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान ने कैप्टन स्मित मच्छार सहित फ्लाईदुबई के चालक दल के सभी सदस्यों को ज़ायद द्वितीय का प्रथम श्रेणी सम्मान प्रदान किया है। देश के सर्वोच्च नागरिक अलंकरणों में शामिल यह सम्मान, 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही उड़ान एफ-जेड 1073 में हुई घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चालक दल के साहसिक प्रयासों के लिए दिया गया है।

उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की उपस्थिति में राष्ट्रपति ने चालक दल के सदस्यों से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और विमान को सुरक्षित रखने में चालक दल के साहस और पेशेवर कुशलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना संयुक्त अरब अमीरात की सर्वोच्च प्राथमिकता है। चालक दल के सदस्यों ने सम्मान के लिए राष्ट्रपति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए और इसे अपनी सेवा, समर्पण तथा प्रतिबद्धता की पहचान बताया।

यह सम्मान संयुक्त अरब अमीरात के उपप्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने प्रदान किया। उन्होंने चालक दल के सदस्यों के प्रयासों और उनकी जिम्मेदारी की भावना की सराहना की।

30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान एफ-जेड 1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर उनके सह-पायलट ने हमला कर दिया था। चालक दल के सदस्यों ने विमान में मौजूद एक अन्य पायलट और यात्रियों की मदद से स्थिति को नियंत्रण में लाने का प्रयास किया। इसके बाद पायलटों ने विमान पर दोबारा नियंत्रण हासिल किया और उसे सऊदी अरब के तबूक शहर की ओर मोड़ दिया, जहां विमान सुरक्षित उतरा। संयुक्त अरब अमीरात की जांच में बाद में पता चला कि सह-पायलट ने विमान पर कब्जा करने और तेल अवीव हवाई अड्डे पर हमला करने की योजना बनाई थी।
====================================================Courtesy=========================================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *