• Tue. Oct 27th, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत को भविष्य की प्रौद्योगिकियों को आकार देने के लिए नवाचार के साथ विश्व का नेतृत्व करना चाहिए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत को भविष्य की प्रौद्योगिकियों को आकार देने के लिए नवाचार के साथ विश्व का नेतृत्व करना चाहिए
narendramodiप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत को भविष्य की प्रौद्योगिकियों को आकार देने के लिए नवाचार के साथ विश्व का नेतृत्व करना चाहिए
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत को भविष्य की प्रौद्योगिकियों के विकास में नवाचार करना होगा और दुनिया का नेतृत्व करना होगा। नई दिल्ली में उभरते विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सम्मेलन- एस्टिक 2026 को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विकसित भारत की नींव वैज्ञानिक अनुसंधान, खोजों और नवाचार की भावना पर आधारित होगी। श्री मोदी ने कहा कि भारत का लक्ष्य महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना और अपनी क्षमता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का भारत नई सोच और नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है। देश का लक्ष्य आज और भविष्य के लिए भारत तथा दुनिया के वास्ते नई प्रौद्योगिकियां विकसित करना है।

प्रधानमंत्री ने प्रदर्शनी के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया और वहां मौजूद लोगों से बातचीत की। प्रदर्शनी में लगभग 150 डीप-टेक स्टार्टअप के स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों में तकनीकी विकास और उनके संभावित उपयोगों को प्रदर्शित किया गया है।

तीन दिन के इस सम्मेलन में प्रमुख वैज्ञानिक, शोधकर्ता, शिक्षाविद, नीति निर्माता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, स्टार्टअप और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। सम्मेलन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, जैव प्रौद्योगिकी, उन्नत सामग्री, विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवा, ऊर्जा, जलवायु और समुद्र विज्ञान सहित 12 विषयों पर चर्चा हो रही है। इसमें अनुसंधान की प्राथमिकताओं, राष्ट्रीय क्षमताओं और वैज्ञानिक उपलब्धियों को व्यावहारिक उपयोग में लाने पर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है।
================================================-==Courtesy===================================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *