• Fri. Oct 30th, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भगवान श्री महाकालेश्‍वर की शयन आरती में सम्मिलित हुए

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भगवान श्री महाकालेश्‍वर की शयन आरती में सम्मिलित हुए
shrimahakaleshwar,shrimahakaleshwarshayanarti,ujjain,#mpnews,#madhyapradeshnews,#bhopalnews,#DrMohanYadav,#mohanyadav,#mpcm

भोलेनाथ की भक्ति में लीन होकर झांझ बजाई, श्रद्धालुओं से चर्चा की
भोपाल : शुक्रवार, अगस्त 7, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को श्रावण के पवित्र माह में श्रीमहाकालेश्‍वर मंदिर के गर्भगृह में पहुंचकर भगवान श्रीमहाकालेश्‍वर और श्री नंदी जी का पूजा-अर्चना की। उन्‍होंने भगवान श्रीमहाकालेश्‍वर की शयन आरती में सम्मिलित होकर भगवान की भक्ति में झांझ बजाई। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने मंदिर में आए श्रद्धालुओं से चर्चा कर मंदिर की दर्शन व्‍यवस्‍था के बारे में जानकारी प्राप्‍त की।

श्रीमहाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्‍यक्ष व कलेक्‍टर श्री रौशन कुमार‍ सिंह और समिति के प्रशासक श्री प्रथम कौशिक ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भगवान श्रीमहाकालेश्‍वर का अंगवस्त्रम ओढ़ाकर स्मृति चिन्ह भेंट किया।

पूजा अर्चना में उज्‍जैन विकास प्राधिकरण के अध्‍यक्ष श्री रवि सोलंकी, उपाध्‍यक्ष श्री मुकेश यादव, श्री संजय अग्रवाल, संभागायुक्‍त श्री आशीष सिंह, नगर निगम आयुक्‍त श्री अभिलाष मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांस कूमट एवं अन्‍य अधिकारीगण उपस्थित थे।
==============================================================================

मुख्यमंत्री डॉ. यादव भगवान श्री महाकालेश्‍वर की शयन आरती में सम्मिलित हुए
shrimahakaleshwar,shrimahakaleshwarshayanarti,ujjain,#mpnews,#madhyapradeshnews,#bhopalnews,#DrMohanYadav,#mohanyadav,#mpcm

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *