उत्तर प्रदेश में फिर से सत्ता में वापसी करेगी भाजपा: गृह मंत्री अमित शाह
amitshah,uttarassemblyelection2027उत्तर प्रदेश में फिर से सत्ता में वापसी करेगी भाजपा: गृह मंत्री अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि भाजपा उत्तर प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि अगले साल विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी राज्य में फिर से सत्ता में वापसी करेगी। लखनऊ में भाजपा राज्य कार्य समिति की बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अंगद के पैर की तरह दृढ़ है और उसे हटाया नहीं जा सकता। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण के साथ काम करने को कहा, ताकि स्पष्ट बहुमत से एक और जीत हासिल की जा सके। उन्होंने 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को दिया।
श्री शाह ने कहा कि यूसीसी पहले ही कई राज्यों में लागू हो चुकी है। 1990 में समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान अयोध्या में राम भक्तों पर हुई गोलीबारी का जिक्र करते हुए श्री शाह ने आरोप लगाया कि भगवान राम के भक्तों और पार्टी कार्यकर्ताओं पर अंधाधुंध गोलीबारी का आदेश दिया गया था। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी राज्य में 30 वर्षों तक सत्ता से बाहर रहेगी।
गृह मंत्री ने राज्य के विकास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश एक निवेश केंद्र के रूप में उभरा है। इसने 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित किया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था में सुधार ने निवेश को आकर्षित किया है। इससे रोजगार के अवसर सृजित हुए हैं और राज्य से पलायन को रोकने में मदद मिली है।
========================================================Courtesy======================================
