पीएम मोदी का गुजरात दौरा: ढोल-नगाड़े और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ हुआ स्वागत
narendramodi,gujaratपीएम मोदी का गुजरात दौरा: ढोल-नगाड़े और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ हुआ स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे की शुरुआत बनासकांठा से की। आज सुबह, प्रधानमंत्री मोदी ने यहां एक रोड शो किया। इस दौरान, सड़क पर मौजूद बड़ी संख्या में लोगों ने ढोल-नगाड़ों की थाप और ‘भारत माता की जय’ के नारों के साथ श्री मोदी का स्वागत किया। लोगों ने तालियां बजाकर प्रधानमंत्री का अभिवादन किया।
इसके बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने भिलडी में 127 एकड़ में बने अत्याधुनिक ‘भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर’ का उद्घाटन किया। श्री मोदी ने इस केंद्र के पशु फार्म के साथ-साथ ‘एम्ब्रियो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी इन विट्रो फर्टिलाइजेशन’ (ET IVF) प्रयोगशाला का भी दौरा किया।
===================================================Courtesy===========================
