• Fri. Jul 24th, 2026

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को कड़ी सज़ा मिलेगी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को कड़ी सज़ा मिलेगी
jyotiradityascindia,paperleak,NEETpaperleak,studentकेंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा- युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को कड़ी सज़ा मिलेगी
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा है कि सामाजिक कार्यकर्ता, सोनम वांगचुक का अनशन समाप्त करने का निर्णय, विद्यार्थियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार की प्रतिबद्धता पर उनके भरोसे को दर्शाता है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेपर लीक के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने और परीक्षा सुधारों को मजबूत करने के अपने दृढ़ संकल्प को दोहराया है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश के विकास को गति देने वाली महत्वपूर्ण शक्ति है और जो कोई भी युवाओं के भविष्य को खतरे में डालने का प्रयास करेगा, उसे कड़ी सज़ा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि युवाओं के हितों की रक्षा करना, सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
===========================================Courtesy=====================================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *