केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा- सरकार छात्रों के साथ न्याय और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध
sonamwangchuk,paperleak,NEETpaperleak,medantahospitalकेंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा- सरकार छात्रों के साथ न्याय और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार छात्रों के लिए न्याय सुनिश्चित करने और उनके भविष्य को खतरे में डालने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। सोशल मीडिया में श्री सिंह ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के साथ कल रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात की और छात्रों की चिंताओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार ने श्री वांगचुक को रचनात्मक संवाद और सकारात्मक हस्तक्षेप का आश्वासन दिया, जिसके बाद उन्होंने अपनी भूख हड़ताल समाप्त करने का फैसला किया।
================================================Courtesy===================================
