• Tue. Jul 21st, 2026

कनाडा से आयात होने वाली कई वस्‍तुओं पर अमरीका ने 50 प्रतिशत शुल्‍क लगाया

कनाडा से आयात होने वाली कई वस्‍तुओं पर अमरीका ने 50 प्रतिशत शुल्‍क लगाया
america,canda,teriffकनाडा से आयात होने वाली कई वस्‍तुओं पर अमरीका ने 50 प्रतिशत शुल्‍क लगाया
अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प ने कनाडा से आयात होने वाली कई वस्‍तुओं पर 50 प्रतिशत शुल्‍क लगाने की घोषणा की है। उन्‍होंने कनाडा पर अमरीकी उत्‍पादों के साथ भेद-भाव जारी रखने का आरोप लगाया। व्‍हाइट हाउस के अनुसार नए शुल्‍क 30 दिन में लागू हो जाएंगे।

राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प के ताजा कदम से दोनों मित्र देशों के बीच व्‍यापार युद्ध गहराने की आशंका है। श्री ट्रम्‍प और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के बीच संबंध लगातार खराब होते जा रहे हैं।

इस बीच, प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कहा है कि कनाडा आने वाले हफ्तों में अमरीका के साथ व्यापार वार्ता तेज करने के लिए तैयार है।
========================================Courtesy==========================================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *