ईरान-अमरीका के बीच लगातार 9वें दिन हमले जारी, होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव बढ़ा
america,iran,americairanwar,homurjjaldamrumadhyaईरान-अमरीका के बीच लगातार 9वें दिन हमले जारी, होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव बढ़ा
ईरान और अमरीका के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर बढ़ते तनाव के कारण लगातार 9वें दिन भी हमले जारी है। अमरीकी हमलों में दक्षिण-पश्चिमी ईरान के खोरमोज शहर को निशाना बनाया गया। वहीं, जॉर्डन, कुवैत और बहरीन ने ईरान के नए हमलों की जानकारी दी है। इससे दोनों देशों की शत्रुता पड़ोसी देशों में भी फैल गई है।
इस बीच, अमरीकी रक्षा विभाग ने पिछले सप्ताह ईरान के साथ संघर्ष में मारे गए दो अमरीकी सैनिकों की पहचान की पुष्टि की। सेना के अनुसार युद्ध शुरू होने के बाद से मारे गए अमरीकी सैनिकों की कुल संख्या 17 हो गई है।
ईरान ने बताया है कि अमरीकी हमले के कारण बुशहर प्रांत के दश्ती काउंटी के प्रशासनिक केंद्र खोरमोज में बिजली गुल हो गई। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर नौसेना बलों से संबंधित सैन्य ठिकानों पर भी हमलें किए गए।
जॉर्डन ने बताया कि वायु रक्षा प्रणालियों ने ईरान की तीन मिसाइलों को नाकाम कर दिया। इन मिसाइलों का लक्ष्य दक्षिणी जॉर्डन के तटीय शहर अकाबा में अमरीकी सैन्य विमानों को निशाना बनाना था।
==============================================Courtesy==========================================
