नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधियों से की बातचीत
JPnadda,paperleak,cjpनई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधियों से की बातचीत
केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली में प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने बताया कि प्रदर्शनकारियों की ओर से सरकार से बातचीत का प्रस्ताव आया था और सुबह 11 बजकर 50 मिनट से इस पर चर्चा जारी है।
श्री नड्डा ने कहा कि बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रारंभिक चर्चा विस्तार से हुई। प्रदर्शनकारियों ने शाम करीब 4 बजे सरकार को एक लिखित याचिका सौंपी। श्री नड्डा ने सभी प्रदर्शनकारियों से धरना समाप्त करने और स्थिति सामान्य करने में प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया।
====================================================Courtesy===========================
