• Fri. Jul 17th, 2026

इंग्लैंड ने दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारत को चार विकेट से हराया

इंग्लैंड ने दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारत को चार विकेट से हराया
cricket,BCCI,twenty-twenty,T-20,IndiaVsEngइंग्लैंड ने दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारत को चार विकेट से हराया
इंग्लैंड ने दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में भारत को चार विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की पूरी टीम 44 ओवर में 233 रन पर सिमट गई। श्रेयस अय्यर ने 66 और विराट कोहली ने 65 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन ने तीन-तीन विकेट लिए। साकिब महमूद को दो विकेट मिले।

जवाब में इंग्लैंड ने 45वें ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अनुभवी बल्‍लेबाज जो रूट ने नाबाद 99 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। भारत की ओर से गुरनूर बरार ने दो विकेट लिए। जो रूट को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। तीन मैचों की श्रृंखला अब एक-एक की बराबरी पर है।श्रृंखला का अंतिम मुकाबला रविवार को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।
=============================================Courtesy==================================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *