अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने चीन पर अमेरिकी चुनावों में हस्तक्षेप के लिए व्यापक अभियान चलाने का आरोप लगाया
trump,america,china,americaelectionअमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने चीन पर अमेरिकी चुनावों में हस्तक्षेप के लिए व्यापक अभियान चलाने का आरोप लगाया
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने चीन पर अमरीकी चुनावों में हस्तक्षेप करने के लिए एक व्यापक अभियान चलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चीन ने उनके राष्ट्रपति पद को कमजोर करने, लाखों अमरीकी मतदाता रिकॉर्ड हासिल करने और अमरीका की खुफिया एजेंसियों में दखल अंदाजी करके अपनी गतिविधियों को छिपाने की कोशिश की।
राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस से राष्ट्रीय टेलीविजन पर अपने संबोधन में चुनाव सुरक्षा से संबंधित खुफिया रिकॉर्ड को तत्काल सार्वजनिक करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इन दस्तावेजों से अमरीका के चुनाव ढांचे में गंभीर खामियां उजागर हुईं और अमरीका की राजनीति को प्रभावित करने के लिए चीन द्वारा वर्षों से किए जा रहे कथित प्रयासों का विस्तृत विवरण मिला।
राष्ट्रपति के अनुसार, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना अमरीकी इतिहास में चुनाव डेटा के सबसे बड़े उल्लंघन के लिए जिम्मेदार था। राष्ट्रपति ट्रंप ने आरोप लगाया कि अमरीकी खुफिया एजेंसियों को 2020 में पता चला कि 18 राज्यों में करोड़ों मतदाता रिकॉर्ड चीन द्वारा खरीदे, चुराए और हैक किए गए थे।
राष्ट्रपति ने कहा कि सार्वजनिक किए गए रिकॉर्ड व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य कमजोरियों की पहचान करके और उनका शीघ्र समाधान करके चुनावी प्रक्रिया में जनता का विश्वास मजबूत करना था।
============================================Courtesy=============================
