अमरीका: सीनेटर लिंडसे ग्राहम के निधन के बाद डार्लिन ग्राहम नॉर्डोन कार्यवाहक सीनेटर नियुक्त
america,senatar,lindsegrahamअमरीका: सीनेटर लिंडसे ग्राहम के निधन के बाद डार्लिन ग्राहम नॉर्डोन कार्यवाहक सीनेटर नियुक्त
अमरीका के दक्षिणी केरोलिना से सीनेटर लिंडसे ग्राहम निधन के बाद, उनकी बहन डार्लिन ग्राहम नॉर्डोन को उनके स्थान पर कार्यवाहक सीनेटर नियुक्त किया गया है। दक्षिण कैरोलिना के गवर्नर हेनरी मैकमास्टर ने कल औपचारिक रूप से उन्हें इस पद के लिए चुना। मैकमास्टर ने कहा कि वह ग्राहम के अगले साल समाप्त होने वाले शेष कार्यकाल को पूरा करेंगी। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सहित अधिकारियों ने दिवंगत सीनेटर को श्रद्धांजलि देते हुए ग्राहम नॉर्डोन को उनका उत्तराधिकारी नियुक्त किए जाने का समर्थन किया। वाशिंगटन डीसी के चिकित्सा परीक्षक की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, 71 वर्षीय ग्राहम की मृत्यु हृदय रोग के कारण महाधमनी विच्छेदन से हुई। ग्राहम नवंबर में फिर से चुनाव लड़ रहे थे और उन्हें रिपब्लिकन पार्टी का नामांकन प्राप्त था। 2002 में सीनेट के लिए चुने गए ग्राहम विदेश नीति पर वाशिंगटन की सबसे प्रभावशाली आवाजों में से एक थे।
==============================================Courtesy=======================================
अमरीका: सीनेटर लिंडसे ग्राहम के निधन के बाद डार्लिन ग्राहम नॉर्डोन कार्यवाहक सीनेटर नियुक्त
