• Sat. Jul 11th, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिन की ऐतिहासिक न्यूजीलैंड यात्रा के बाद स्वदेश रवाना

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिन की ऐतिहासिक न्यूजीलैंड यात्रा के बाद स्वदेश रवाना
narendramodi,newzelandप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिन की ऐतिहासिक न्यूजीलैंड यात्रा के बाद स्वदेश रवाना
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी न्यूजीलैंड की अपनी दो दिन की ऐतिहासिक यात्रा संपन्न कर स्‍वदेश के लिए रवाना हो गए हैं। चार दशकों से अधिक समय में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड की यह पहली यात्रा थी, जिसने द्विपक्षीय संबंधों को काफी मजबूती प्रदान की।

इस यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन से बातचीत की। दोनों नेताओं ने रक्षा, पर्यटन, खेल, आपदा प्रबंधन और दुग्ध तथा पशुपालन सहित विभिन्न क्षेत्रों में पांच समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।

इस यात्रा का प्रमुख आकर्षण ऑकलैंड के स्पार्क एरीना में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम था, जिसमें भारतीय प्रवासी समुदाय के दस हजार से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। प्रधानमंत्री लक्सन ने सभा को संबोधित करते हुए, भारत को एक विश्वसनीय मित्र बताया, न्यूजीलैंड की प्रगति में भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की और प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा की।

श्री मोदी ने प्रधानमंत्री लक्सन को उनके गर्मजोशी भरे आतिथ्य के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इस यात्रा ने भारत-न्यूजीलैंड संबंधों में एक नया अध्याय खोल दिया है।
=======================================Courtesy===========================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *