• Sat. Jul 11th, 2026

नई दिल्‍ली: गृह मंत्री अमित शाह ने जय प्रकाश नारायण सार्वजनिक पुस्‍तकालय का किया शुभारंभ

नई दिल्‍ली: गृह मंत्री अमित शाह ने जय प्रकाश नारायण सार्वजनिक पुस्‍तकालय का किया शुभारंभ
amitshah,jaiprakashnarayanpuskalaya,newdelhiनई दिल्‍ली: गृह मंत्री अमित शाह ने जय प्रकाश नारायण सार्वजनिक पुस्‍तकालय का किया शुभारंभ
गृह मंत्री अमित शाह आज नई दिल्‍ली में जय प्रकाश नारायण सार्वजनिक पुस्‍तकालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री शाह ने युवाओं से पुस्‍तकालयों में जाने का आग्रह करते हुये कहा कि पुस्‍तकें, व्‍यक्तिव्‍य निर्माण में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। श्री शाह ने कहा कि महान क्रांतिकारी और विचारक, जय प्रकाश नारायण ने देश के विकास में महत्‍वपूर्ण योगदान दिया।

उन्‍होंने कहा कि देश और उसकी जनता को समझने के लिए पढ़ने की आदत होना अत्‍यंत महत्‍वूपर्ण है। श्री शाह ने कहा कि पुस्‍तकालय, राष्‍ट्र निर्माण का महत्‍वपूर्ण माध्‍यम हैं और इनके जरिए देश की संस्‍कृति और ज्ञान परंपरा की जानकारी लोगों तक पहुंचती है।

श्री शाह ने कहा कि सरकार ने स्‍कूली विद्यार्थियों में पुस्‍तकें पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने के लिए व्‍यापक प्रयास किए हैं। उन्‍होंने कहा कि गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में आने वाले हर गांव में पुस्‍तकालय खोले गए हैं। इनमें प्रत्‍येक पुस्‍तकालय में 3-4 हजार पुस्‍तकें रखी गयी हैं।

उन्‍होंने कहा कि सरकार ने प्रत्‍येक पुस्‍तकालय को स्‍कूल के साथ जोड़ा है। उन्‍होंने दिल्‍ली सरकार से भी आग्रह किया कि लोक नायक जय प्रकाश नारायण पुस्‍तकालय को स्‍कूलों के साथ जोड़ा जाए।
==========================================Courtesy=================================================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *