• Sat. Jul 11th, 2026

भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच रक्षा, पर्यटन, खेल और आपदा प्रबंधन से जुड़े 5 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर

भारत-न्यूज़ीलैंड के बीच रक्षा, पर्यटन, खेल और आपदा प्रबंधन से जुड़े 5 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर
narendramodi,bharat,newzelandभारत-न्यूज़ीलैंड के बीच रक्षा, पर्यटन, खेल और आपदा प्रबंधन से जुड़े 5 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच आज ऑकलैंड में द्विपक्षीय वार्ता हुई। इसके बाद दोनों देशों ने रक्षा, पशुपालन एवं डेयरी, पर्यटन, खेल और आपदा प्रबंधन से जुड़े 5 महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए।

रक्षा क्षेत्र के समझौते से सैन्य सहयोग और रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा। पशुपालन और डेयरी संबंधी समझौता अनुसंधान, नवाचार और बेहतर तकनीकों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करेगा। पर्यटन समझौते से दोनों देशों के बीच पर्यटन और यात्रा सहयोग बढ़ेगा। खेल के क्षेत्र में संयुक्त कार्ययोजना भी अपनाई गई है, जबकि आपदा प्रबंधन समझौते से आपदा तैयारी, राहत और बचाव कार्यों में सहयोग मजबूत होगा।

वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 40 वर्ष बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूज़ीलैंड यात्रा दोनों देशों के संबंधों में एक ऐतिहासिक पड़ाव है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों ने सामरिक साझेदारी स्थापित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जो भविष्य के सहयोग को नई दिशा देगा। प्रधानमंत्री ने मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में हुई प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि भारत और न्यूज़ीलैंड हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को नई ऊंचाई देगी। उन्होंने कहा कि सामरिक साझेदारी से व्यापार सहित कई क्षेत्रों में सहयोग का दायरा और बढ़ेगा।

इससे पहले गवर्नमेंट हाउस में प्रधानमंत्री मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। प्रधानमंत्री आज भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे तथा उद्योग और खेल जगत की प्रमुख हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे।
===========================================Courtesy=========================================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *